Bank Holiday: अगर आपको बैंक में कोई काम है जिसे आप 27 जून शुक्रवार के दिन पूरा करने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए आपका काम नहीं होने वाला है ऐसा इसलिए क्योंकि 27 जून को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद है खबर है कि ऐसा दो राज्यों में होगा बाकी राज्यों में बैंक बंद नहीं होंगे लेकिन आखिर इन दो राज्यों के सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक में RBI ने 27 जून की छुट्टी क्यों की है? आइये आपको बताते है
27 जून को क्यों है बैंक बंद?
27 जून को जिन दो राज्यों में प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं उनका नाम है उड़ीसा और मणिपुर RBI ने 27 जून को बैंकों में छुट्टी इसलिए की है क्योंकि इस दिन इन दोनों राज्यों में सभी लोग और लाखों श्रद्धालु मिलकर एक त्यौहार मनाते हैं जिसका नाम कांग है इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है उड़ीसा के पुरी में जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा निकाली जाती है तो वही मणिपुर में भी त्यौहार को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से मनाया जाता है
जून के महीने बैंक रहेंगे बंद
27 जून को ओडिशा और मणिपुर में कांग/ रथ यात्रा के अवसर पर और 30 जून को मिजोरम में रेमना नी के कारण जून के महीने दो दिन बैंक बंद रहेंगे और साथ ही पूरे देश में 28 जून चौथा शनिवार और 29 जून रविवार की छुट्टी रहेगी
छुट्टी के दिन डिजिटल बैंकिंग सर्विस चालू
किसी भी छुट्टी पर आपको उन्हीं कामों में दिक्कत आएगी जो काम बैंक में जाकर या बैंक से ही हो सकते हैं जैसे चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना, खाता खोलना या कोई भी बैंक ब्रांच से जुड़ा कम, इन सभी कामों को आप नहीं कर पाएंगे, लेकिन जो डिजिटल बैंकिंग सर्विस है जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल एप, UPI वॉलेट और ATM जैसे आदि सुचारू रूप से काम करेंगे डिजिटल बैंकिंग सर्विस में किसी तरीके की रुकावट या परेशानी नहीं होगी
जून 2025 में RBI की कुल छुट्टियां
RBI ने जून के महीने अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर पांच छुट्टियां कराई है जिसमें 6 जून को ईद-उल-अजहा की छुट्टी, 7 जून को बकरीद, की छुट्टी 11 जून को संत गुरु कबीर जयंती/ सागा दावा की छुट्टी, 27 जून को रथ यात्रा/कांग की छुट्टी और 30 जून को रेमना नी की छुट्टी दी है