ATM कैश ट्रांजैक्शन और IMPS के इस्तेमाल पर बदलाव 1 जुलाई 2025 से ICICI बैंक के नए चार्ज होंगे लागू

1 जुलाई 2025 से बैंक के ग्राहकों पर नए सर्विस चार्ज लागू होंगे इस बात का खुलासा  ICICI बैंक ने किया है ATM ट्रांजैक्शन, कैश डिपॉजिट, और विड्रोल, IMPS, डेबिट कार्ड और डिमांड ड्राफ्ट जैसे सर्विस पर नए चार्ज देखने को मिलेंगे लेकिन यह बदलाव क्या-क्या है? कितना चार्ज लगेगा? इससे जुड़ी जानकारी जानना जरूरी है

ICICI और अन्य बैंक ATM ट्रांजेक्शन चार्ज 

ICICI बैंक ने अपने ATM ट्रांजेक्शन का चार्ज बढ़ा दिया है जिसमें हर ट्रांजैक्शन पर ₹23 का चार्ज कट जाएगा  हालांकि हर महीने के पहले 5 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं है बैलेंस चेक करने जैसे नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर और सीनियर सिटीजन ग्राहकों का भी ICICI बैंक ATM  चार्ज नहीं लेता|  

ICICI बैंक ATM के अलावा बाकि सभी बैंक ATM मेट्रो शहरों में तीन ट्रांजैक्शन और नॉन मेट्रो शहर में पांच ट्रांजैक्शन मुफ्त में देता है लेकिन उसके बाद के सारे फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 8.50 रुपए चार्ज में कट जाएंगे 

अंतर्राष्ट्रीय ATM ट्रांजेक्शन चार्ज 

अगर आप अंतरराष्ट्रीय ATM का इस्तेमाल करते हैं तो कैश निकालने पर 125 रुपए चार्ज लगता है करंसी कन्वर्जन 35% का चार्ज लगता है और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में ₹25 का चार्ज लगता है

IMPS ATM ट्रांजेक्शन चार्ज 

IMPS में ट्रांजैक्शन चार्ज आपके ट्रांजैक्शन अमाउंट पर निर्भर करता है क्योंकि अलग-अलग अमाउंट पर अलग-अलग चार्ज लिया जाएगा जैसे 1000 रु तक के ट्रांजैक्शन में 2.50 रु कटते हैं और 1000 से ऊपर और 1 लाख रु तक के ट्रांजैक्शन में ₹5 कटते  है उसके बाद 1 लाख से 5 लाख तक के ट्रांजैक्शन में ₹15 करते हैं

कैश डिपॉजिट और विड्रोल चार्ज

ब्रांच और CRMs पर हर महीने पहले 3 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे और उसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपए का चार्ज लिया जाएगा अगर कोई एक लाख से ज्यादा डिपॉजिट करता है तो ₹150 चार्ज और ₹1000 डिपॉजिट करता है 3.5 का चार्ज कटेगा, थर्ड पार्टी डिपॉजिट या विड्रॉल में भी केवल ₹25000 की लिमिट दी गयी है अगर कोई एक लाख से ज्यादा पैसे विड्रॉल करता है तो वैल्यू बेस्ड चार्ज देना होगा 

डेबिट कार्ड न्यू चार्ज

डेबिट कार्ड के  सामान्य ग्राहकों को साल का ₹300 और ग्रामीण ग्राहकों को 150 रुपए चार्ज देना होगा  अगर किसी ग्राहक को अपना कार्ड रिप्लेस करना है तो उसे ₹300 चार्ज भुगतान करना होगा 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top