LIC Bima Sakhi Yojana: आत्मनिर्भर अब हर महिला, सरकार महिलाओं को देगी रोजगार का मौका, हर महीने 7000रु वेतन

LIC Bima Sakhi Yojana: केंद्र सरकार और LIC द्वारा चलाई गई LIC बीमा सखी योजना महिलाओं के लिए एक शानदार मौका है अपने भविष्य को उजागर करने के लिए, इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाएं अपनी इच्छा से घर से ही काम कर सके जिसके लिए इस योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण के समय से ही 5000रु  से 7000रु तक की आर्थिक सहायता धनराशि मिलती है और प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद महिलाएं LIC एजेंट के रूप में अपने क्षेत्र में काम कर सकती हैं  सरकार लगभग 1 साल में 1 लाख बीमा सखी तैयार करना चाहती है

LIC Bima Sakhi Yojana

बीमा सखी योजना का उद्देश्य है ग्रामीण और बस्ती क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना सके वह आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर ना हो जिसके लिए योजना के तहत इच्छुक और पात्रता प्राप्त महिलाओं को बीमा, वित्तीय साक्षरता, कस्टमर डीलिंग और पॉलिसी बिक्री से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाता है इसके बाद महिलाओं को बीमा सखी सर्टिफिकेट और LIC एजेंट कोड मिलता है लेकिन इसके लिए प्रशिक्षण का पूरा होना जरूरी है

 योजना में महिलाओं का वेतन

 LIC बीमा सखी योजना में प्रशिक्षण लेने के बाद जो महिलाएं LIC एजेंट बनती हैं उन्हें कमीशन और इंसेंटिव मिलता है यानी एक साल में लगभग एक महिला LIC एजेंट को 48000रु  का वेतन प्राप्त होगा इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को हर महीने 5000रु  से 7000रु  की धनराशि दी जाती है अगर कोई महिला LIC एजेंट पहले साल की 65% पुलिसिया अगले साल तक सक्रिय रख सके तो महिला को 3 साल तक स्टाइपेंड मिल सकता है

 प्रशिक्षण आवेदन पात्रता

यह तो स्पष्ट है की योजना में केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं वे महिलाएं जिनकी आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच हो और शैक्षणिक योग्यता में दसवीं पास का सर्टिफिकेट जरूरी है अगर किसी महिला के परिवार में या रिश्तेदारी में LIC एजेंट या कर्मचारी है तो उन महिलाओं को पात्रता नहीं दी जाएगी

 योजना की आवेदन प्रक्रिया

 योजना में महिलाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आवेदन कर सकती हैं ऑनलाइन आवेदन के लिए LIC की ऑफिशल वेबसाइट licindia.in  या CSC सेंटर के जरिए आवेदन कर सकती हैं और यदि आवेदन ऑफ़लाइन करना हो तो LIC ब्रांच, CSC सेंटर या पंचायत कार्यालय में जाकर फॉर्म भरके आवेदन किया जा सकता है जिन महिलाओं को चुना जाएगा उन्हें ट्रेनिंग की सारी जानकारी SMS या ईमेल के द्वारा दी जाएगी

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

LIC एजेंट के प्रशिक्षण के लिए आवेदन में महिला की उम्र, पता, शैक्षणिक प्रमाण पत्र यानी 10th पास का प्रमाण पत्र, बैंक से जुड़ी जानकारी- खाता नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम में अपलोड करने होंगे या ऑफलाइन माध्यम में जमा करने होंगे

डेवलपमेंट ऑफिसर भी बन सकते हैं

LIC बीमा सखी योजना में LIC एजेंट के प्रशिक्षण के दौरान 3 साल की ट्रेनिंग में जो महिला सबसे बेहतर और सक्रिय प्रदर्शन करती है उसे भविष्य में LIC डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का मौका मिल सकता है इस योजना में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त होगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top